पूर्व जिला पंचायत सदस्य और 2 मासूमों को भी सुला दिया मौत की नींद, जमीनी विवाद में हुआ नृशंस हत्याकांड
Deoria News : उत्तर प्रदेश के देवरिया में जमीनी विवाद के कारण 6 लोगों की नृशंस हत्या (Deoria Six Murder) कर दी गई। इनमें एक की हत्या धारदार हथियार से काटकर की गई, जबकि दो मासूमों समेत 5 अन्य को गोलियों से भून डाला गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की जा चुकी है।
पहले एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के ऊपर हमला कर पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की हत्या कर दी, जिसके बाद प्रेम यादव के परिजनों ने बदला लेने के लिए दूसरे पक्ष के 5 लोगों को भून डाला।
जानकारी मिली है कि इस पूरी घटना के पीछे जमीनी विवाद है। जमीन की रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच का विवाद खूनी खेल में तब्दील हो गया। पहले एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के ऊपर हमला कर पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की हत्या कर दी, जिसके बाद प्रेम यादव के परिजनों ने बदला लेने के लिए दूसरे पक्ष के 5 लोगों को भून डाला।
Vishesh Khabar in Hindi
सोमवार सुबह क्या हुआ देवरिया में?
बता दें कि उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में जमीनी विवाद के कारण सोमवार सुबह 6 लोगों की हत्या (Deoria Six Murder) कर दी गई। यह मामला रुद्रपुर थाने के निकट स्थित फतेहपुर गांव का है। बताया जाता है कि यहां दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर लंबे समय से रंजिश चल रही थी।
दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष होने की आशंका लगातार बढ़ती जा रही थी, लेकिन पुलिस-प्रशासन मूकदर्शक बना बैठा रहा।
दोनों ही पक्ष विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर ताकत दिखाते रहते थे। दोनों पक्षों के बीच अक्सर तनातनी बनी रहती थी। बताया जाता है कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव और सत्य प्रकाश दुबे के बीच का यह जमीन विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा था। दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष होने की आशंका लगातार बढ़ती जा रही थी, लेकिन पुलिस-प्रशासन मूकदर्शक बना बैठा रहा।
खूनी झड़प की शुरुआत कैसे हुई?
Deoria Six Murder News : जानकारी मिली है कि जमीनी विवाद को लेकर सत्य प्रकाश दुबे पक्ष के लोगों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव को सोमवार सुबह धारदार हथियार से काट डाला। इस घटना में प्रेम यादव की मौत हो गई। प्रेम यादव की मौत की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई।
प्रेम यादव के परिजनों ने गांव में ही मौजूद सत्य प्रकाश दुबे के घर पर धावा बोलकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने सत्य प्रकाश दुबे के घर में घुसकर 5 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी।
इस घटना से आक्रोशित प्रेम यादव के परिजनों ने गांव में ही मौजूद सत्य प्रकाश दुबे के घर पर धावा बोलकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने सत्य प्रकाश दुबे के घर में घुसकर 5 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मरने वालों में दो मासूम भी शामिल हैं, जबकि एक लड़की की हालत नाजुक है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है।
पुलिस की क्या है तैयारी?
देवरिया में सोमवार सुबह 6 लोगों की नृशंस हत्या (Deoria Six Murder) के बाद मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। एसपी डॉ. संकल्प शर्मा के अनुसार तनाव को देखते हुए मौके पर पीएसी (PAC) की तैनाती भी की जा रही है। दोनों ही पक्षों के घरों के साथ-साथ पूरे फतेहपुर गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
प्रेम यादव की धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई है, जबकि सत्य प्रकाश दुबे के घर पर 5 लोगों की गोली मारकर हत्या की गई है।
डीएम, एसपी सहित कई आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं। जानकारी मिली है कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई है, जबकि सत्य प्रकाश दुबे के घर पर 5 लोगों की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस-प्रशासन लोगों की गतिविधि पर बारीकी से नजर रख रहा है।
नेताओं ने Live TV Show में ही एक-दूसरे की कर दी कुटाई, जमकर चले लात-घूंसे
कम खर्च में अपनी खूबसूरत वेबसाइट बनवाएं। यहां क्लिक करें।
More Stories
ममता कुलकर्णी पर गाज गिरने के बाद किन्नर अखाड़े में मचा बड़ा महाभारत, आखिर किसने किसको हटाया?
Blackmailing : पत्नी के साथ दोस्त को कराया हमबिस्तर, पति ने बनाया वीडियो और… जानिए ब्लैकमेलिंग की अजीब कहानी
हैरतअंगेज : मोबाइल के लिए बच्चे ने माता-पिता के खिलाफ बुला ली पुलिस! फिर जानिए क्या हुआ