अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद से ही शुरू हो गया था अखाड़े में विवाद
Prayagraj News : बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) को लेकर किन्नर अखाड़े में बड़ा महाभारत मच गया है। अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर के पद से हटाने की घोषणा के बाद आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी पद से हटाने की घोषणा कर दी। इसके बाद आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने ऋषि अजय दास पर भी बड़ा पलटवार कर दिया है।
आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने ऋषि अजय दास की कार्रवाई को गलत बताते हुए दावा किया कि उन्हें किन्नर अखाड़े से पहले ही निकाला जा चुका है। ऐसी स्थिति में वे किस हैसियत से इस तरह की कार्रवाई कर सकते हैं। इसके बाद किन्नर अखाड़े में मचा घमासान लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
Mamta Kulkarni News
ममता कुलकर्णी को बताया देशद्रोह में लिप्त
किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ममता कुलकर्णी को देशद्रोह के मामले में लिप्त बताते हुए कहा कि वे फिल्मी ग्लैमर से भी जुड़ी रही हैं और उन्हें किसी धार्मिक एवं अखाड़े की परंपरा का पालन किए बिना वैराग्य की दिशा के बजाय सीधे महामंडलेश्वर की उपाधि व पट्टा अभिषेक किया जाना पूर्णतः गलत है।
उन्होंने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर की पदवी देने वाली आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी उनके पद से मुक्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिस धर्म प्रचार-प्रसार एवं धार्मिक कर्मकांड के साथ ही किन्नर समाज के उत्थान की जरूरत के लिए उन्हें यह बद दिया गया था, वे उससे भटक गई हैं।
Mamta Kulkarni And Kinnar Akhara
ममता कुलकर्णी का मुंडन न होने पर भी बढ़ा विवाद
बता दें कि फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद से ही किन्नर अखाड़े में विवाद की शुरुआत हो गई थी। अखाड़े के कई संतों ने इस बात पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ममता कुलकर्णी और आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को पद से हटाने की घोषणा की।
बताया जा रहा है कि ममता कुलकर्णी के सिर का मुंडन करवाए बिना ही उन्हें महामंडलेश्वर बना दिए जाने के बाद से ही किन्नर अखाड़े में विरोध शुरू हो गया था। इसके बाद से ही अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास और आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी आमने-सामने आ गए थे।
Mamta Kulkarni Mahamandaleshvar
आचार्य महामंडलेश्वर ने किया संस्थापक पर पलटवार
अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास की ओर से कार्रवाई की घोषणा करने के बाद आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने उनपर बड़ा पलटवार किया है। उन्होंने इस कार्रवाई को गलत बताते हुए कहा कि अजय दास को किन्नर अखाड़े से पहले ही निकाला जा चुका है।
उन्होंने कहा कि जब अजय दास को पहले ही किन्नर अखाड़े से निकाला जा चुका है, तो वे किस हैसियत से यह कार्रवाई कर सकते हैं। इस पूरे विवाद को लेकर किन्नर अखाड़े के कई संतों ने भी मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है।
-विशेष खबर ब्यूरो
हमारा सहयोग करें:
आपके प्रिय संस्थान ‘विशेष खबर’ को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आपकी ओर से आर्थिक सहयोग की अत्यंत आवश्यकता है।

Mobile No: 9718126969
UPI ID: 9718126969@ptyes
कृपया ऊपर दिए गए विवरण का उपयोग करके हमें आर्थिक सहयोग करें।
धन्यवाद।
कम खर्च में अपनी खूबसूरत वेबसाइट बनवाएं। यहां क्लिक करें।
More Stories
Blackmailing : पत्नी के साथ दोस्त को कराया हमबिस्तर, पति ने बनाया वीडियो और… जानिए ब्लैकमेलिंग की अजीब कहानी
हैरतअंगेज : मोबाइल के लिए बच्चे ने माता-पिता के खिलाफ बुला ली पुलिस! फिर जानिए क्या हुआ
Train Accident In UP : गोरखपुर के पास डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतरी, चार लोगों की मौत की खबर