महत्वपूर्ण लिंक

पिछले अंक (आर्काइव)

हमारी अभिव्यक्ति

आपकी अभिव्यक्ति

हमारी टीम

आपकी भागीदारी

आपकी समस्याएँ

आपका स्वास्थ्य

खबर / वीडियो भेजें

हमारी सहायता करें

उपयोगी लेख

प्रायोजित विज्ञापन

विविध

News In English

वेब पर खोज करें

विशेष वीडियोज़

अनुवाद सेवाएँ

मनोरंजन

चुटकुले

सत्य कथाएँ

फोटो-गैलरी

घूमना-फिरना

प्रायोजित विज्ञापन


Lalu Prasad Yadav News :

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव रविवार को बाबा नगरी देवघर में

झारखंड राजद के महासचिव सह प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार ने दी जानकारी

डॉ. मनोज कुमार (बाएं) और लालू प्रसाद यादव (दाएं)

Lalu Prasad Yadav News : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव रविवार (10 सितंबर, 2023) को बाबा नगरी देवघर में होंगे। उनके देवघर आगमन पर राजद कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत करने की तैयारी कर ली है। लालू प्रसाद यादव के देवघर दौरे को लेकर पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेताओं ने वहां डेरा डालना भी शुरू कर दिया है।

Lalu Prasad Yadav News in Hindi

कार्यकर्ताओं में है भारी उत्साह

Lalu Prasad Yadav News : इस संबंध में झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के महासचिव सह प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि गरीबों के मसीहा और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के देवघर आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

Lalu Prasad Yadav News : उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने भी प्रदेश के सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, प्रकोष्ठ अध्यक्षों, प्रकोष्ठ पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों सहित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को देवघर पहुंचने का निर्देश जारी कर दिया है।

लालू प्रसाद यादव का दौरा क्यों है महत्वपूर्ण?

Lalu Prasad Yadav News : डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि डुमरी में हुए विधानसभा उपचुनाव में INDIA की प्रत्याशी बेबी देवी की प्रचंड जीत के बाद पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का देवघर दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) के एक प्रमुख नेता हैं, इसलिए झारखंड में उनका आना राजनीतिक दृष्टि से बहुत उपयोगी साबित होने वाला है।

उन्होंने कहा कि डुमरी में जिस तरह से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को जीत मिली है, वह भाजपा और आजसू जैसी पार्टियों के लिए एक बड़ा झटका है। डुमरी की जनता ने दिखा दिया है कि वह देशविरोधी ताकतों को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से देवघर में बढ़-चढ़कर लालू प्रसाद यादव का अभिनंदन करने की अपील भी की।

(Ranchi News : अपडेटेड: 09 सितंबर 2023, 04:14 PM IST)

(विशेष खबर ब्यूरो)

-::-Follow & Subscribe us on::-

Search The Web

You are Visitor No.:

Visit counter For Websites