Delhi Metro News : दिल्ली मेट्रो में किया घिनौना काम, नाबालिग पर गिराया स्पर्म!
बेशर्म व्यक्ति को पकड़कर यात्रियों ने किया पुलिस के हवाले
दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर हुई घिनौनी घटना
Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन रूट पर एक शख्स ने ऐसा घिनौना काम किया, जिसे देखकर मेट्रो के यात्री शर्म के मारे पानी-पानी हो गए। इस शख्स ने मेट्रो के अंदर ही मास्टरबेट करना शुरू कर दिया और आखिर में एक नाबालिग बच्ची पर अपना स्पर्म गिरा दिया। हालांकि अन्य यात्रियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना बुधवार रात लगभग साढ़े आठ बजे की है।
Delhi Metro News In Hindi
बता दें कि रक्षाबंधन त्योहार के कारण मेट्रो में भारी भीड़ थी। इसी दौरान रेड लाइन रूट पर चलने वाली मेट्रो ट्रेन में एक शख्स ने अचानक मास्टरबेट करना शुरू कर दिया और अपना स्पर्म एक नाबालिग बच्ची पर गिरा दिया। इस घटना को मेट्रो में सफर कर रहे कुछ अन्य यात्रियों ने देख लिया।
Delhi Metro News : जब उस नाबालिग की मां को पता चला कि उस शख्स ने उनकी बेटी के ऊपर अपना स्पर्म गिरा दिया है, तो वह अपनी बेटी के साथ सीलमपुर स्टेशन पर उतर गई। इस दौरान मेट्रो में यात्रा कर रहे अन्य यात्रियों ने उस शख्स को दबोच लिया और शाहदरा स्टेशन पर दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों को सौंप दिया।
इसके बाद मेट्रो के अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की। आरंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी मूल रूप से पश्चिम बंगाल का निवासी है। पुलिस आगे की छानबीन करने में जुटी है।
पहले भी मेट्रो में होती रही हैं घटनाएं
बता दें कि दिल्ली मेट्रो में घिनौनी या अश्लील हरकत करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी मेट्रो में अश्लील हरकतें करने के मामले सामने आते रहे हैं। गत 10 अगस्त को ही दिल्ली के मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर एक महिला को अश्लील इशारे करने का मामला सामने आया था। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए दिल्ली मेट्रो और पुलिस की ओर से किए जा रहे प्रयास नाकाफी नजर आ रहे हैं।
(अपडेटेड: 31 अगस्त 2023, 08:56 PM IST)
(एजेंसियों के साथ विशेष खबर ब्यूरो)
यह भी पढ़ें: Mitul Trivedi News : अचानक 'लापता' हुए चंद्रयान-3 को डिजाइन करने का दावा करने वाले मितुल!
यह भी पढ़ें: Devi Prasad Shukla Death: सांसद संजय सेठ ने देवी प्रसाद शुक्ल के निधन पर व्यक्त की गहरी संवेदना
Search The Web