Mitul Trivedi News : अचानक 'लापता' हुए चंद्रयान-3 को डिजाइन करने का दावा करने वाले मितुल!
आवास पर ताला, फोन भी बंद! जांच से भागते नजर आए मितुल त्रिवेदी
मितुल त्रिवेदी (बाएं) और चंद्रयान-3 (दाएं) की फाइल फोटो
सूरत: खुद के इसरो (ISRO) से जुड़े
होने और चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की डिजाइन तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका
निभाने का दावा करके चर्चा में आए मितुल त्रिवेदी (Mitul Trivedi) अचानक 'लापता' हो
गए हैं। जानकारी मिली है कि सूरत निवासी मितुल त्रिवेदी के आवास पर ताला लगा हुआ है
और उनका फोन भी बंद है।
बता दें कि बुधवार (23 अगस्त, 2023) को चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के
बाद गुजरात के सूरत निवासी मितुल त्रिवेदी ने दावा किया था कि उन्होंने चंद्रयान-3
को डिजाइन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस दावे के बाद वे अचानक सुर्खियों
में आ गए थे। उन्होंने नासा से भी अपने जुड़ाव का दावा किया था।
मितुल त्रिवेदी के इस दावे के बाद इस मामले की जांच पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) हेतल
पटेल को सौंपी गई थी। जांच में मितुल त्रिवेदी इसरो के साथ अपने कथित जुड़ाव को
प्रमाणित करने वाला कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके थे। हालांकि जांच के क्रम
में मितुल त्रिवेदी ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने इसरो के बंगलूरु कार्यालय के
लिए फ्रीलांस के माध्यम से चंद्रयान-3 की डिजाइन तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका
निभाई थी।
यह भी पढ़ें: Devi Prasad Shukla Death: सांसद संजय सेठ ने देवी प्रसाद शुक्ल के निधन पर व्यक्त की गहरी संवेदना
अब उनके दावों की जांच सूरत पुलिस की अपराध
शाखा को सौंप दी गई है। परंतु मितुल त्रिवेदी के अचानक 'लापता' हो जाने से लग रहा
है कि वे जांच अधिकारियों से बचने का प्रयास कर रहे हैं। इस बीच पुलिस अधिकारियों
से संकेत मिला है कि मितुल त्रिवेदी के दावे से नुकसान की कोई संभावना नहीं है,
लेकिन इससे यह पता चलता है कि मितुल त्रिवेदी के अंदर बढ़ा-चढ़ाकर बयान देने की
प्रवृत्ति है।
अपने दावे में मितुल त्रिवेदी ने कहा था कि उनके द्वारा डिजाइन किए गए लैंडर में
पारंपरिक लैंडर के उलट, लैंडिंग के समय धूल बिखेरने को रोकने वाली एक खास विशेषता
शामिल थी। इसके साथ ही उन्होंने वर्ष 2011 से इसरो और वर्ष 2013 से नासा से जुड़े
होने का दावा भी किया था।
इतना ही नहीं, मितुल त्रिवेदी ने नासा के 2024 चंद्र मानव मिशन और इसरो के आदित्य
एल1 मिशन (Aditya L1 Mission) और गगनयान मिशन (Gaganyaan Mission) डिजाइन प्रोजेक्ट
में भी अपनी भूमिका होने का दावा किया था।
(अपडेटेड: 27 अगस्त 2023, 10:40 PM IST)
(एजेंसियों के साथ विशेष खबर ब्यूरो)
Search The Web