महत्वपूर्ण लिंक

पिछले अंक (आर्काइव)

हमारी अभिव्यक्ति

आपकी अभिव्यक्ति

हमारी टीम

आपकी भागीदारी

आपकी समस्याएँ

आपका स्वास्थ्य

खबर / वीडियो भेजें

हमारी सहायता करें

उपयोगी लेख

प्रायोजित विज्ञापन

विविध

News In English

वेब पर खोज करें

विशेष वीडियोज़

अनुवाद सेवाएँ

मनोरंजन

चुटकुले

सत्य कथाएँ

फोटो-गैलरी

घूमना-फिरना

प्रायोजित विज्ञापन


Dumri By Election:
गठबंधन प्रत्याशी की जीत के लिए राजद ने कसी कमर, बनाई तीन कमिटी

प्रदेश के प्रधान महासचिव एवं पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव के अधीन होंगी कमिटियां

प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी पहला निर्देश पत्र

रांची: डुमरी में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी बेबी देवी को जीत दिलाने के लिए झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल ने कमर कस ली है। पार्टी ने बेबी देवी को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंकने का ऐलान किया है। इस क्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव के निर्देश पर तीन प्रदेश स्तरीय कमिटियों का गठन किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी दूसरा निर्देश पत्र

उपरोक्त जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि यह तीनों कमिटियां पार्टी के पूर्व विधायक सह प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव के अधीन काम करेंगी। पहली कमिटी में संजय प्रसाद यादव सहित कुल 12 लोगों को, दूसरी कमिटी में 9 लोगों को तथा तीसरी कमिटी में 8 लोगों को शामिल किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी तीसरा निर्देश पत्र

उन्होंने बताया कि पहले कमिटी के संयोजक स्वयं संजय प्रसाद यादव होंगे। इसमें पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम दास सिंह, प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार, प्रदेश महासचिव मनोज कुमार पांडेय, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मो. इम्तियाज हुसैन वारसी, गिरिडीह जिला अध्यक्ष नाथेश्वर ठाकुर, बोकारो जिला अध्यक्ष बुद्ध नारायण यादव, बोकारो महानगर अध्यक्ष रंजीत यादव, गिरिडीह के युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रवि यादव तथा बोकारो के युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष संजय कुमार गिरि को शामिल किया गया है।

डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि दूसरी कमिटी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रानी कुमारी के नेतृत्व में गठित की गई है, जो प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव के अधीन कार्य करेंगी। इस कमिटी में रानी कुमारी के साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका वर्मा, प्रदेश महासचिव गुलशन खातून, प्रदेश सचिव पिंकी देवी, बोकारो जिला अध्यक्ष हृदया यादव, गिरिडीह जिला अध्यक्ष रोबिना खातून, हजारीबाग जिला अध्यक्ष सोनम देवी, धनबाद जिला अध्यक्ष अनवरी खातून और कोडरमा जिला अध्यक्ष अमरजीत कौर को शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि तीसरी कमिटी में बरकट्ठा से प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, कोडरमा से प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनाथ यादव, कोडरमा से प्रदेश महासचिव डॉ. जावेद अख्तर, कोडरमा से प्रदेश महासचिव रोहित मेहता, कोडरमा से प्रदेश सचिव शिव शंकर बर्नवाल, कोडरमा से प्रदेश सचिव मो. मुमताज आलम, पार्टी के वरिष्ठ नेता मो. एनामुल हक और बरकट्ठा से युवा राजद के उपाध्यक्ष मो. शाहनूर आलम को शामिल किया गया है।

(अपडेटेड: 27 अगस्त 2023, 06:32 PM IST)

(विशेष खबर ब्यूरो)

-::-Follow & Subscribe us on::-

Search The Web

You are Visitor No.:

Visit counter For Websites