विद्यार्थियों के लिए: 'झारखंड कर्मचारी चयन आयोग चैप्टर वाइज वस्तुनिष्ठ खोरठा' पुस्तक का बाबा की नगरी देवघर में विमोचन
गोड्डा से भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने विद्यार्थियों को समर्पित की पुस्तक
राजकुमार झा ने कठिन परिश्रम से तैयार की है पुस्तक
देवघर: गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी
के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने बाबा की नगरी देवघर में राजकुमार झा द्वारा कठिन
परिश्रम से तैयार की गई पुस्तक 'झारखंड कर्मचारी चयन आयोग चैप्टर वाइज
वस्तुनिष्ठ खोरठा' का विमोचन किया। भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र से जुड़ी
इस पुस्तक का प्रकाशन एग्जाम गुरु पब्लिकेशन के बैनर तले हुआ है।
पुस्तक के विमोचन के पश्चात इसे विद्यार्थियों को समर्पित करते हुए डॉ. निशिकांत
दुबे ने कहा कि राजकुमार झा द्वारा तैयार यह पुस्तक संयुक्त स्नातक स्तरीय
प्रतियोगिता परीक्षा, स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य, नगरपालिका एवं औद्योगिक
प्रशिक्षण परीक्षा में अत्यंत उपयोगी साबित होगी।
उन्होंने कहा कि झारखंड की प्रतियोगिता परीक्षाओं की संपूर्ण जानकारी से परिपूर्ण
यह पुस्तक निश्चित तौर पर विद्यार्थियों के लिए पठनीय है। उन्होंने इस पुस्तक को
अथक मेहनत से तैयार करने वाले राजकुमार झा को साधुवाद भी दिया।
इस अवसर पर उपस्थित झारखंड सरकार से सम्मानित खोरठा गीतकार विनय तिवारी ने पुस्तक
के लेखक राजकुमार झा की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका यह प्रयास बहुत सराहनीय है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि झारखंड में प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले
विद्यार्थियों के लिए यह पुस्तक अत्यंत उपयोगी साबित होगी।
पुस्तक के लेखक राजकुमार झा ने कहा कि यह
पुस्तक उन्होंने झारखंड में प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों
को ध्यान में रखकर तैयार की है। उन्होंने कहा कि स्नातक स्तरीय सभी परीक्षाओं में
विशेष रूप से उपयोगी इस पुस्तक को सटीक जानकारी के साथ ही सरलतम तरीके से प्रस्तुत
करने का प्रयास किया गया है, ताकि विद्यार्थियों को कोई समस्या न हो।
पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में अपने उद्गार व्यक्त करते हुए एग्जाम अपडेट के माध्यम
से शिक्षाविद, मार्गदर्शक एवं झारखंडी भाषा संघर्ष समिति के संस्थापक सदस्य राजेश
ओझा ने उम्मीद जताई कि राजकुमार झा के कठोर परिश्रम से तैयार यह पुस्तक विद्यार्थियों
के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी।
इस अवसर पर अभय आनंद झा, हरि किशोर सिंह, रोहित सिंह, सुजीत झा सहित कई अन्य लोग
उपस्थित थे।
(अपडेटेड: 22 अगस्त 2023, 03:04 PM IST)
(विशेष खबर ब्यूरो)
यह भी पढ़ें: नूंह हिंसा: मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी आरोपी वसीम चढ़ा पुलिस के हत्थे, पैर में लगी गोली
यह भी पढ़ें: रुद्राभिषेक: बाबा विद्यापति स्मारक समिति ने नाग पंचमी पर बड़े जोश के साथ संपन्न कराया रुद्राभिषेक यज्ञ
Search The Web