रुद्राभिषेक: बाबा विद्यापति स्मारक समिति ने नाग पंचमी पर बड़े जोश के साथ संपन्न कराया रुद्राभिषेक यज्ञ
'जय जय भैरवी असुर भयावनी पशुपति भामिनी माया'आरती के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम
जयंत झा ने निभाई यजमान की भूमिका
रांची:
समाज सेवा और मैथिल समाज को एकजुट रखने की दिशा में सक्रिय योगदान करने वाली संस्था
बाबा विद्यापति स्मारक समिति के कार्यालय में 21 अगस्त को नाग पंचमी के अवसर पर बड़े
ही धूमधाम से रुद्राभिषेक यज्ञ संपन्न कराया गया। पंडित मुकेश झा शास्त्री ने
रुद्राभिषेक यज्ञ कराया, जबकि जयंत झा ने यजमान की भूमिका निभाई।
बता दें कि बाबा विद्यापति स्मारक समिति सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने
वाली एक अग्रणी संस्था है। समिति के उद्देश्यों में मैथिल समाज के साथ ही हर व्यक्ति
की सेवा करना प्रमुख लक्ष्य के रूप में शामिल है।
नाग पंचमी के अवसर पर आयोजित इस रुद्राभिषेक यज्ञ की शुरुआत से पूर्व बाबा विद्यापति
की प्रतिमा पर पुष्पमालाएं अर्पित की गईं। इसके पश्चात बाबा विद्यापति द्वारा रचित
आरती 'जय जय भैरवी असुर भयावनी पशुपति भामिनी माया' गाकर कार्यक्रम की
शुरुआत की गई।
पंडित मुकेश झा शास्त्री ने पूरे विधिवत
तरीके से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक यज्ञ संपन्न कराया। बाबा विद्यापति
स्मारक समिति के कार्यकारी अध्यक्ष जयंत झा यजमान की भूमिका में नजर आए।
रुद्राभिषेक यज्ञ की समाप्ति के बाद पंडित मुकेश झा शास्त्री की टीम ने
'शिव नाचारी
बाबा भोलेनाथ' भजन प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर सभी श्रोतागण झूम उठे। महिला मंडली की
अध्यक्ष बिंदु झा के साथ माला झा, नीतू झा आदि ने भी बाबा भोलेनाथ का भजन गाकर
श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया।
इस अवसर पर जयंत झा, मृत्युंजय झा, केतन कुमार झा, डॉ. पंकज राय, संतोष कुमार,
अमरनाथ झा, भावेश चंद्रा, गोपाल जी ठाकुर, दयानंद झा, अशोक पांडेय, राधेश्याम यादव,
ऋतुनाथ झा, रंजीत लालदास, रमेश भारती, भानु कच्छप, दीपक जायसवाल सहित कई अन्य लोग
उपस्थित थे।
(अपडेटेड: 22 अगस्त 2023, 07:04 AM IST)
(विशेष खबर ब्यूरो)
Search The Web