महत्वपूर्ण लिंक

पिछले अंक (आर्काइव)

हमारी अभिव्यक्ति

आपकी अभिव्यक्ति

हमारी टीम

आपकी भागीदारी

आपकी समस्याएँ

आपका स्वास्थ्य

खबर / वीडियो भेजें

हमारी सहायता करें

उपयोगी लेख

प्रायोजित विज्ञापन

विविध

News In English

वेब पर खोज करें

विशेष वीडियोज़

अनुवाद सेवाएँ

मनोरंजन

चुटकुले

सत्य कथाएँ

फोटो-गैलरी

घूमना-फिरना

प्रायोजित विज्ञापन


सबले सोहान खोरठा:
विधायक मथुरा महतो ने रोहित सिंह की नई पुस्तक का किया विमोचन

झारखंड की प्रतियोगिता परीक्षा के लिए अत्यंत उपयोगी पुस्तक: मथुरा महतो

मथुरा महतो के साथ ही खोरठा गीतकार विनय तिवारी भी रहे मौजूद

सिजुआ (धनबाद): रोहित सिंह की अथक मेहनत से तैयार संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा, स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य, नगरपालिका, औद्योगिक प्रशिक्षण परीक्षा में उपयोगी एवं मार्गदर्शन पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित सबले सोहान खोरठा भाषा एवं साहित्य नामक पुस्तक का विमोचन टुंडी के विधायक, पूर्व मंत्री सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक मथुरा महतो तथा खोरठा के जाने-माने गीतकार विनय तिवारी के हाथों उनके आवास सिजुआ में किया गया।

पुस्तक का विमोचन करते हुए मथुरा महतो ने रोहित सिंह की इस नई कृति को विद्यार्थियों को समर्पित किया और कहा कि झारखंड की प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए संपूर्ण जानकारी से भरी यह पुस्तक निश्चित तौर पर विद्यार्थियों के लिए पठनीय है। उन्होंने कहा कि रोहित सिंह का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड सरकार से सम्मानित खोरठा के साहित्यकार, कवि एवं गीतकार विनय तिवारी ने कहा कि रोहित सिंह ने प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए एक बहुत ही उपयोगी पुस्तक तैयार की है। यह पुस्तक विद्यार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

अपने उद्गार व्यक्त करते हुए सबले सोहान खोरठा पुस्तक के लेखक रोहित सिंह ने कहा कि उन्होंने यह पुस्तक झारखंड में प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को ध्यान में रखकर तैयार की है। इस पुस्तक में सटीक जानकारी के साथ ही इसे सरल तरीके से प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है, ताकि विद्यार्थियों को समझने में आसानी हो सके। यह पुस्तक स्नातक स्तरीय सभी परीक्षाओं में विशेष रूप से उपयोगी है।

इस अवसर पर एग्जाम अपडेट के माध्यम से शिक्षाविद, मार्गदर्शक एवं झारखंडी भाषा संघर्ष समिति के संस्थापक सदस्य राजेश ओझा ने कहा कि रोहित सिंह की कठिन मेहनत से तैयार यह पुस्तक विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ही उपयोगी साबित होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से इस पुस्तक का भरपूर लाभ उठाने का अनुरोध भी किया।

पुस्तक विमोचन समारोह में बाबूनाथ महतो, बसंत महतो, परितोष महतो, दिनेश महतो, समाजसेवी राजीव तिवारी, दिनेश दुबे, सावन दुबे, राजीव रंजन तिवारी, रूद्रप्रताप तिवारी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

(अपडेटेड: 20 अगस्त 2023, 02:12 PM IST)

(स्रोत: विशेष खबर ब्यूरो)

-::-Follow & Subscribe us on::-

Search The Web

You are Visitor No.:

Visit counter For Websites