पलटवार: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बेवजह परेशान कर रही है भाजपा - एम. तौसीफ
'एक आदिवासी को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में नहीं पचा पा रही है भाजपा'
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. एम. तौसीफ ने किया पलटवार
रांची: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास
को राजनैतिक शिकस्त देकर मुख्यमंत्री बनने वाले हेमंत सोरेन को भारतीय जनता पार्टी
केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से बेवजह परेशान कर रही है। एक आदिवासी को राज्य के
मुख्यमंत्री के रूप में देखना भाजपा को नहीं पच रहा है।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता डॉ. एम. तौसीफ ने भाजपा पर बड़ा प्रहार
करते हुए उपरोक्त बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि ईडी के माध्यम से बार-बार सम्मन
भिजवाकर एक आदिवासी मुख्यमंत्री को अपमानित किया जा रहा है। इसे राज्य की जनता
बर्दाश्त नहीं करेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा इस बात को नहीं पचा पा रही है कि रघुवर दास को एक आदिवासी ने
कैसे राजनैतिक शिकस्त दी और मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की जनता के लिए बेहतर काम
कर रहा है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केंद्रीय एजेंसियों के
माध्यम से बेवजह परेशान किया जा रहा है।
डॉ. एम. तौसीफ ने आरोप लगाया कि जब से
झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनी है, तब से भाजपा लगातार सरकार को गिराने के लिए
षड्यंत्र रच रही है, परंतु भाजपा को इसमें कामयाबी नहीं मिली। इसलिए भाजपा बौखला
चुकी है।
उन्होंने कहा कि भाजपा को आभास हो चुका है कि वह अपना जनाधार खो चुकी है और 2024
में उसे केंद्र और राज्य में से किसी की भी सत्ता नहीं मिलने वाली है। यही कारण है
कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों के सहारे विपक्षी पार्टियों को परेशान करके राजनीति के
मैदान में उतरना चाहती है।
(अपडेटेड: 19 अगस्त 2023, 06:38 PM IST)
(स्रोत: विशेष खबर ब्यूरो)
यह भी पढ़ें: रुद्राभिषेक: नाग पंचमी के दिन बाबा विद्यापति स्मारक समिति के कार्यालय में होगा रुद्राभिषेक यज्ञ
यह भी पढ़ें: गुलाम नबी आजाद: 'सभी मुसलमान पहले हिंदू ही थे, हिंदू धर्म का इतिहास इस्लाम से भी पुराना!'
Search The Web