महत्वपूर्ण लिंक

पिछले अंक (आर्काइव)

हमारी अभिव्यक्ति

आपकी अभिव्यक्ति

हमारी टीम

आपकी भागीदारी

आपकी समस्याएँ

आपका स्वास्थ्य

खबर / वीडियो भेजें

हमारी सहायता करें

उपयोगी लेख

प्रायोजित विज्ञापन

विविध

News In English

वेब पर खोज करें

विशेष वीडियोज़

अनुवाद सेवाएँ

मनोरंजन

चुटकुले

सत्य कथाएँ

फोटो-गैलरी

घूमना-फिरना

प्रायोजित विज्ञापन


रुद्राभिषेक:
नाग पंचमी के दिन बाबा विद्यापति स्मारक समिति के कार्यालय में होगा रुद्राभिषेक यज्ञ

पंडित होंगे मुकेश झा शास्त्री, यजमान बनेंगे जयंत झा

समिति की महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया निर्णय

रांची: समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान बाबा विद्यापति स्मारक समिति के बैनर तले आगामी 21 अगस्त को नाग पंचमी के अवसर पर समिति के कार्यालय में रुद्राभिषेक यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। समिति के कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से उपरोक्त निर्णय लिया गया।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बाबा विद्यापति स्मारक समिति के कार्यकारी अध्यक्ष जयंत झा ने बताया कि 21 अगस्त को पूरे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ समिति के कार्यालय में रुद्राभिषेक यज्ञ संपन्न कराया जाएगा। यह संपूर्ण कार्यक्रम पंडित मुकेश झा शास्त्री के हाथों संपन्न होगा।

उन्होंने बताया कि वे स्वयं (जयंत झा) यजमान के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री डॉ. आशा लकड़ा एवं रांची के निवर्तमान उप महापौर संजीव विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस यज्ञ का आयोजन दोपहर 1:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक होगा।

समिति की बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष जयंत झा के अतिरिक्त ज्ञानदेव झा, अमरेंद्र मोहन झा, उदित नारायण ठाकुर, लेखानंद झा, श्रेष्ठ नारायण झा, भावेश चंद्रा, मृत्युंजय झा, पूर्णेन्दु ठाकुर, ऋतुनाथ झा, अनूप झा, डॉ. पंकज रॉय, धर्मेंद्र सिंह, हेमंत झा, भानु कच्छप, रमेश भारती, विमल कच्छप सहित समिति के अनेक सदस्य शामिल थे।

(अपडेटेड: 18 अगस्त 2023, 11:38 PM IST)

(स्रोत: वीएनएन - भारत)

-::-Follow & Subscribe us on::-

Search The Web

You are Visitor No.:

Visit counter For Websites