BIG BREAKING: भाकपा माले नेता सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या, राजधानी में तनाव
अपराधियों ने कार्यालय में घुसकर मारी गोली, मौके पर हुई मौत
हत्या के विरोध में आज रांची बंद का आह्वान
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं। अपराधियों ने बुधवार शाम भाकपा माले के नेता सुभाष मुंडा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद थे कि वे सुभाष मुंडा के कार्यालय में घुस गए और उनकी हत्या कर दी।
इस खबर का वीडियो नीचे देखें:
देखिए वीडियो रिपोर्ट
इस खबर को YouTube पर देखने के लिए यहां क्लिक करें।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभाष मुंडा की हत्या दलादली चौक पर स्थित उनके कार्यालय में की गई। अज्ञात अपराधियों ने उनके कार्यालय में घुसकर उन्हें 7 गोलियां मारीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सुभाष मुंडा के हत्या के विरोध में आदिवासी संगठनों ने आज (27 जुलाई) रांची बंद करने की घोषणा की है।
भाकपा माले में मजबूत पकड़ रखने वाले नेता सुभाष मुंडा जमीन से जुड़े हुए नेता बताए जाते हैं। रांची के चर्चित बिल्डर और जमीन कारोबारी स्व. कमल भूषण के साथ भी उनकी बहुत निकटता थी। हाल ही में अपराधियों ने कमल भूषण के अकाउंटेंट संजय सिंह की भी रांची के पिस्का मोड़ में गोली मारकर हत्या कर दी थी। माना जा रहा है कि सुभाष मुंडा की हत्या में भी कमल भूषण के हत्यारों का हाथ हो सकता है।
सुभाष मुंडा की हत्या के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि इस मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। रांची के एसएसपी ने अपराधियों की धरपकड़ करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं।
बता दें कि सुभाष मुंडा की हत्या के बाद स्थानीय लोगों और उनके समर्थकों में भारी आक्रोश पैदा हो गया और लोगों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ भी की। स्थानीय लोगों ने सुभाष मुंडा के शव के साथ सड़क पर हंगामा किया और पुलिस के वाहनों में भी तोड़फोड़ की। इस तोड़फोड़ में रांची के सिटी एसपी की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
(अपडेटेड: 27 जुलाई 2023, 07:32 IST)
(स्रोत: वीएनएन - भारत)
यह भी पढ़ें: बड़ा प्रश्न: आखिर दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद क्यों हो रहा है खिलवाड़!
Search The Web