महत्वपूर्ण लिंक

पिछले अंक (आर्काइव)

हमारी अभिव्यक्ति

आपकी अभिव्यक्ति

हमारी टीम

आपकी भागीदारी

आपकी समस्याएँ

आपका स्वास्थ्य

खबर / वीडियो भेजें

हमारी सहायता करें

उपयोगी लेख

प्रायोजित विज्ञापन

विविध

News In English

वेब पर खोज करें

विशेष वीडियोज़

अनुवाद सेवाएँ

मनोरंजन

चुटकुले

सत्य कथाएँ

फोटो-गैलरी

घूमना-फिरना

प्रायोजित विज्ञापन


आमंत्रण स्वीकारा:
सांसद संजय सेठ के आमंत्रण पर रांची आएंगी दीदी मां साध्वी ऋतंभरा

सांसद ने वात्सल्य ग्राम वृंदावन जाकर लिया दीदी मां साध्वी ऋतंभरा का आशीर्वाद

सितंबर माह में रांची आएंगी दीदी मां साध्वी ऋतंभरा

रांची: रांची के लोकसभा सांसद संजय सेठ ने वात्सल्य ग्राम वृंदावन जाकर दीदी मां साध्वी ऋतंभरा का आशीर्वाद प्राप्त किया और सितंबर माह में रांची आने का निमंत्रण दिया। इस निमंत्रण को दीदी मां ने सहर्ष स्वीकार करते हुए रांची आने की बात कही है।

बता दें कि दीदी मां साध्वी ऋतंभरा मानव कल्याण के लिए केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में काम कर रही हैं। पूरे विश्व में इसके कई उदाहरण हैं। इसी क्रम में अनाथ बच्चों एवं असहाय लोगों के लिए वात्सल्य ग्राम की स्थापना की गई है, जहां ऐसे लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं वहां रहने की पूरी व्यवस्था की गई है। वात्सल्य ग्राम में गोकुलम की स्थापना की गई है, जहां निराश्रित बच्चे-बच्चियों को डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक एवं स्वाबलंबी बनाया जा रहा है।

सांसद सेठ ने कहा कि वात्सल्य ग्राम में अनाथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए स्कूल की स्थापना की गई है। चिकित्सा के क्षेत्र में भी निःसहाय लोग को मुफ्त में इलाज की व्यवस्था सहित कई तरह के उपकरण मुहैया कराए जाते हैं। गऊ माता की सेवा के लिए गोकुल में हजारों गाय हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसी दीदी मां, जो दिन-रात मानव कल्याण की सेवा में लगी रहती हैं, मानव जीवन के कल्याण का मार्ग बताती हैं, उनके चरण रांची के लोगों कल्याण के लिए रांची की पावन धरती पर पड़ेंगे। उनका आगमन रांचीवासियों के लिए सौभाग्य होगा, जिनका मार्गदर्शन हम सबको मिल पाएगा।

(अपडेटेड: 23 जुलाई 2023, 19:04 IST)

(स्रोत: वीएनएन - भारत)

-::-Follow & Subscribe us on::-

Search The Web

You are Visitor No.:

web counter