महत्वपूर्ण लिंक

पिछले अंक (आर्काइव)

हमारी अभिव्यक्ति

आपकी अभिव्यक्ति

हमारी टीम

आपकी भागीदारी

आपकी समस्याएँ

आपका स्वास्थ्य

खबर / वीडियो भेजें

हमारी सहायता करें

उपयोगी लेख

प्रायोजित विज्ञापन

विविध

News In English

वेब पर खोज करें

विशेष वीडियोज़

अनुवाद सेवाएँ

मनोरंजन

चुटकुले

सत्य कथाएँ

फोटो-गैलरी

घूमना-फिरना

प्रायोजित विज्ञापन


बड़ी चेतावनी:
पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त कार्यकर्ताओं को किया गया निष्कासित!

स्वाभिमान पार्टी के नाम पर कोई कार्य न करें निष्कासित नेतागण: डॉ. विवेक पाठक

डॉ. विवेक पाठक की फाइल फोटो

रांची: स्वाभिमान पार्टी में फूट डालने का प्रयास कर रहे कुछ नेताओं को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पी. रामचंद्रन के निर्देश पर निष्कासित कर दिया गया है। ये नेता अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होकर पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को लगातार भड़काने में लगे हुए थे। अब वे स्वाभिमान पार्टी का नाम लेकर किसी भी प्रकार का कार्य नहीं कर सकेंगे।

स्वाभिमान पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विवेक पाठक ने एक बयान के माध्यम से उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रभारी रह चुके प्रभात महाराज एवं उनके कुछ सहयोगी लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों तथा अनुशासनहीनता में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे थे। यहां तक कि प्रभात महाराज को पार्टी द्वारा झारखंड प्रदेश प्रभारी पद से हटाए जाने के बावजूद वे लगातार स्वयं को झारखंड प्रदेश प्रभारी बताते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं को भड़काने में लगे हुए थे।

उन्होंने बताया कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा प्रभात महाराज एवं उनके सहयोगियों को लगातार अनुशासन में रहने एवं पार्टी के संविधान के अनुरूप कार्य करने की हिदायत तथा चेतावनी दी जा रही थी। परंतु प्रभात महाराज एवं उनके सहयोगी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भी चुनौती देते हुए पार्टी में फूट डालने की तैयारी में जुटे हुए थे। प्रभात महाराज की ओर से लगातार पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के बारे में अनर्गल बयानबाजी भी चल रही थी।

डॉ. विवेक पाठक ने बताया कि प्रभात महाराज एवं उनके सहयोगियों के विरुद्ध लगातार गंभीर शिकायतें मिलने के बाद भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें काफी अवसर प्रदान किया। परंतु इन नेताओं के कार्य-व्यवहार में कोई परिवर्तन न आने के कारण आखिरकार पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इन्हें 6 वर्षों के लिए पार्टी के सभी पदों तथा प्राथमिक सदस्यता से मुक्त करने के लिए विवश होना पड़ा।

स्वाभिमान पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विवेक पाठक ने बताया कि अब प्रभात महाराज के निष्कासन के साथ ही उनके द्वारा पूर्व में की गई समस्त नियुक्तियां भी रद्द हो गई हैं। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार से पार्टी के नाम का प्रयोग न करने की हिदायत भी दे दी गई है। उनके द्वारा जारी किए जाने वाले किसी भी बयान को स्वाभिमान पार्टी से जोड़कर नहीं देखा जाएगा।

उन्होंने बताया कि यदि प्रभात महाराज किसी भी प्रकार से पार्टी के नाम का उपयोग करते हुए अथवा पार्टी में स्वयं को किसी पद पर प्रदर्शित करते हुए कोई भी कार्य करते हैं अथवा बयान जारी करते हैं, तो स्वाभिमान पार्टी उनके विरुद्ध कार्रवाई कर सकती है।

डॉ. विवेक पाठक ने बताया कि स्वाभिमान पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर शीघ्र ही पार्टी की झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी समिति का गठन कर लिया जाएगा। इसके पश्चात जिला स्तरीय कमेटियों पर भी जल्द ही निर्णय ले लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि स्वाभिमान पार्टी झारखंड प्रदेश के साथ ही पूरे देश में भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति का नया विकल्प देने के लिए तैयार है। उन्होंने आम जनता से आगे आकर स्वाभिमान पार्टी का साथ देने का आह्वान भी किया।

(अपडेटेड: 28 अप्रैल 2023, 11:21 IST)

(स्रोत: वीएनएन - भारत)

-::-Follow & Subscribe us on::-

Search The Web

You are Visitor No.:

web counter