महत्वपूर्ण लिंक

पिछले अंक (आर्काइव)

हमारी अभिव्यक्ति

आपकी अभिव्यक्ति

हमारी टीम

आपकी भागीदारी

आपकी समस्याएँ

आपका स्वास्थ्य

खबर / वीडियो भेजें

हमारी सहायता करें

उपयोगी लेख

प्रायोजित विज्ञापन

विविध

News In English

वेब पर खोज करें

विशेष वीडियोज़

अनुवाद सेवाएँ

मनोरंजन

चुटकुले

सत्य कथाएँ

फोटो-गैलरी

घूमना-फिरना

प्रायोजित विज्ञापन


बड़ा फैसला:
जेसीआई की झारखंड प्रदेश कार्यसमिति तत्काल प्रभाव से हुई भंग!

शीघ्र ही होगी नई कार्यसमिति की घोषणा

राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति सदस्य अशोक झा ने दी जानकारी

रांची: पत्रकारों के हित में काम करने वाली राष्ट्रीय संस्था जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (जेसीआई) ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी समिति को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। जेसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग सक्सेना के निर्देशानुसार शीघ्र ही झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी समिति की नए सिरे से घोषणा की जाएगी।

उपरोक्त जानकारी देते हुए जेसीआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य अशोक झा ने बताया कि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग सक्सेना के निर्देश पर झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी समिति को तत्काल प्रभाव से भंग करने का निर्णय लिया गया है। समिति के भंग होने के साथ ही प्रदेश स्तर पर मौजूद सभी पदधारी भी अपने पदों से मुक्त हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी समिति के नवगठन की तैयारी चल रही थी और इसी क्रम में यह बड़ा निर्णय लिया गया है। पिछली कार्यकारिणी समिति का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अब नए सिरे से यह पूरी कवायद की जाएगी।

अशोक झा ने बताया कि शीघ्र ही गठित होने वाली झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी समिति में शामिल किए जाने वाले पदाधिकारियों का चयन उनकी योग्यता एवं कर्मठता के आधार पर किया जाएगा। साथ ही उन्हें संबंधित कार्यभार का निर्वहन सही तरीके से करने और समय-समय पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति को सूचना प्रदान करते रहने का निर्देश भी दिया जाएगा।

उन्होंने आशा व्यक्त की है कि नई प्रदेश कार्यकारिणी समिति के गठन के पश्चात झारखंड राज्य में भी पत्रकार हित में सशक्त कदम उठाए जाने का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा। साथ ही शासन और प्रशासन को पत्रकारों की समस्याओं से अवगत कराने के साथ-साथ उसपर पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण के लिए दबाव बनाने का कार्य भी तेजी से होगा।

(अपडेटेड: 27 मार्च 2023, 19:07 IST)

(स्रोत: वीएनएन - भारत)

-::-Follow & Subscribe us on::-

Search The Web

You are Visitor No.:

web counter