महत्वपूर्ण लिंक

पिछले अंक (आर्काइव)

हमारी अभिव्यक्ति

आपकी अभिव्यक्ति

हमारी टीम

आपकी भागीदारी

आपकी समस्याएँ

आपका स्वास्थ्य

खबर / वीडियो भेजें

हमारी सहायता करें

उपयोगी लेख

प्रायोजित विज्ञापन

विविध

News In English

वेब पर खोज करें

विशेष वीडियोज़

अनुवाद सेवाएँ

मनोरंजन

चुटकुले

सत्य कथाएँ

फोटो-गैलरी

घूमना-फिरना

प्रायोजित विज्ञापन


बैठक आज:
बापू वाटिका में होगी जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की बैठक

दोपहर 3 बजे जुटेंगे जेसीआई झारखंड प्रदेश के पदाधिकारी

पत्रकारों के हितों और उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर होगी चर्चा

रांची: पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित संस्था जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (जेसीआई) की झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आज रविवार को रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता जेसीआई के राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति सदस्य अशोक झा करेंगे।

जेसीआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य अशोक झा ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि देश भर के पत्रकार आज विभिन्न प्रकार की समस्याओं से पीड़ित हैं। कहीं प्रशासन उनके लिए समस्या उत्पन्न करता है, तो कहीं छुटभैये नेता और स्थानीय गुंडे पत्रकारों को परेशान करते हैं।

उन्होंने कहा कि जेसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग सक्सेना ने पत्रकारों की समस्याओं को लगातार राष्ट्रीय स्तर पर उठाया है और इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय तक अपनी बात पहुंचाई है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से उनके पत्राचार के आलोक में सकारात्मक उत्तर भी मिला है।

अशोक झा ने कहा कि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग सक्सेना की पहल का ही असर है कि देश के विभिन्न क्षेत्रों के पत्रकार जेसीआई के बैनर तले एकत्र हो रहे हैं और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने लगे हैं। आज उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब सहित ऐसे कई राज्य हैं, जिनमें पत्रकारों की बात को सुना जाने लगा है।

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। लेकिन अक्सर पत्रकारों के ऊपर हमले या पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार जैसी खबरें मिलती रहती हैं। यह अत्यंत दुर्भाग्यजनक है। यदि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को ही तहस-नहस कर दिया जाएगा, तो लोकतंत्र बचेगा कैसे।

जेसीआई राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति सदस्य अशोक झा ने कहा कि झारखंड के पत्रकारों के सामने भी प्रशासन की ओर से अड़चन पैदा करने, स्थानीय नेताओं और गुंडों की ओर से समस्याएं खड़ी करने और नक्सलवाद के बीच पत्रकारिता के झंडे को बुलंद रखने की गंभीर चुनौतियां हैं। जेसीआई ने इन चुनौतियों को गंभीरता से लिया है और इनके निराकरण के लिए ठोस कदम उठाने की तैयारियां की जा रही है।

उन्होंने कहा कि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग सक्सेना के निर्देश पर इन्हीं विषयों पर गंभीर चर्चा करने और समस्याओं के समाधान का रास्ता निकालने के लिए झारखंड भर के पत्रकारों को इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह बैठक 20 नवंबर (रविवार) को रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जो पत्रकार इस बैठक में शामिल होने के लिए अधिक जानकारी लेना चाहते हैं वह स्वयं उनसे (मोबाइल नंबर: 9709219305/6203069544), संस्था के झारखंड प्रदेश संयोजक नीरज भट्टाचार्य (मोबाइल नंबर: 9308902008) से अथवा प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य रूपेश कुमार (मोबाइल नंबर: 7677750313) और डॉ. विवेक पाठक (मोबाइल नंबर: 9717107766) से संबंधित मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

(अपडेटेड: 20 नवंबर 2022, 10:06 IST)

(स्रोत: वीएनएन - भारत)

-::-Follow & Subscribe us on::-

Search The Web

You are Visitor No.:

web counter