महत्वपूर्ण लिंक

पिछले अंक (आर्काइव)

हमारी अभिव्यक्ति

आपकी अभिव्यक्ति

हमारी टीम

आपकी भागीदारी

आपकी समस्याएँ

आपका स्वास्थ्य

खबर / वीडियो भेजें

हमारी सहायता करें

उपयोगी लेख

प्रायोजित विज्ञापन

विविध

News In English

वेब पर खोज करें

विशेष वीडियोज़

अनुवाद सेवाएँ

मनोरंजन

चुटकुले

सत्य कथाएँ

फोटो-गैलरी

घूमना-फिरना

प्रायोजित विज्ञापन


बड़ी जिम्मेदारी:
उज्जवल प्रकाश तिवारी बने युवा कांग्रेस मीडिया के स्टेट चेयरमैन

अनुप्रिया सो, कौशल परवीन, रोहित कुमार उरांव एवं देव शर्मा बने स्टेट कोर्डिनेटर

उज्जवल प्रकाश तिवारी की फाइल फोटो

रांची: अखिल भारतीय युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के राष्ट्रीय प्रभारी ने झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग का गठन किया है, जिसमें उज्ज्वल प्रकाश तिवारी को स्टेट चेयरमैन, अनुप्रिया सो, कौशल परवीन, रोहित कुमार उरांव एवं देव शर्मा को स्टेट कोर्डिनेटर बनाया गया है।

झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के गठन पर अखिल भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लारू, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने आशा व्यक्त की है कि राज्य के मीडिया टीम पूरी क्षमता के साथ राज्यवासियों के बीच पार्टी संगठन के नीति-सिद्धांतो एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएगी। साथ ही देश की एकता, अखंडता एवं शांति का संदेश को प्रचारित एवं प्रसारित करेगी।

झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा, राजीव रंजन प्रसाद, डॉ एम. तौसीफ, कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो, सतीश पॉल मुंजनी, डॉ. राकेश किरण महतो, आभा सिन्हा, रवीन्द्र सिंह, जगदीश साहु, निरंजन पासवान, सलीम खान, जितेन्द्र त्रिवेदी, वेद प्रकाश तिवारी, राहुल राय आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

(अपडेटेड: 28 अगस्त 2022, 10:22 IST)

(स्रोत: वीएनएन - भारत)

-::-Follow & Subscribe us on::-

Search The Web

You are Visitor No.:

web counter