महत्वपूर्ण लिंक

पिछले अंक (आर्काइव)

हमारी अभिव्यक्ति

आपकी अभिव्यक्ति

हमारी टीम

आपकी भागीदारी

आपकी समस्याएँ

आपका स्वास्थ्य

खबर / वीडियो भेजें

हमारी सहायता करें

उपयोगी लेख

प्रायोजित विज्ञापन

विविध

News In English

वेब पर खोज करें

विशेष वीडियोज़

अनुवाद सेवाएँ

मनोरंजन

चुटकुले

सत्य कथाएँ

फोटो-गैलरी

घूमना-फिरना

प्रायोजित विज्ञापन


नम आंखें:
विद्यापति स्मारक समिति ने स्व. सुदिष्ट झा को किया याद

मात्र 57 वर्ष की आयु में ही सबको छोड़ गए थे स्व. सुदिष्ट झा

प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा

रांची: समाजसेवी संस्था विद्यापति स्मारक समिति के कर्मठ कार्यकर्ता रहे स्व. सुदिष्ट झा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यापति स्मारक समिति के कार्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष लेखानंद झा ने की। उन्होंने स्व. सुदिष्ट झा की जीवनी पर प्रकाश भी डाला।

लेखानंद झा ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. सुदिष्ट झा जैसे कर्मठ कार्यकर्ता का दोबारा मिल पाना अत्यंत कठिन है। वह मृदुभाषी और विनम्र स्वभाव के स्वामी थे। मात्र 57 वर्ष की आयु में ही अपने भरे-पूरे परिवार और हम सभी को छोड़कर जाने वाले स्व. सुदिष्ट झा की कमी हम सभी को हमेशा खलेगी।

उन्होंने कहा कि स्व. सुदिष्ट झा का जन्म मधुबनी जिले के अंतर्गत सिमरी गांव के एक प्रतिष्ठित परिवार में 1 जनवरी, 1964 को हुआ था। उनका परिवार पूरे क्षेत्र का एक सम्मानित परिवार था। पूरी तरह संस्कारवान स्व. सुदिष्ट झा ने अपने समाज के साथ ही विद्यापति स्मारक समिति के लिए भी कई कार्य किए। पिछले वर्ष अचानक 57 वर्ष की आयु में उन्होंने हम सभी का साथ छोड़ दिया।

विद्यापति स्मारक समिति के कार्यालय में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में समिति के अध्यक्ष लेखानंद झा, संयुक्त सचिव जयंत झा, अशोक मिश्रा संजीव मिश्रा, श्रीराम मिश्रा, संतोष झा, श्याम किशोर चौबे, अशोक पांडेय, रमेश भारती सहित संस्था से जुड़े कई अन्य लोग शामिल थे।

(अपडेटेड: 29 मई 2022, 20:38 IST)

(स्रोत: विशेष न्यूज नेटवर्क - भारत)

-::-Follow & Subscribe us on::-

Search The Web

You are Visitor No.:

web counter