महत्वपूर्ण लिंक

पिछले अंक (आर्काइव)

हमारी अभिव्यक्ति

आपकी अभिव्यक्ति

हमारी टीम

आपकी भागीदारी

आपकी समस्याएँ

आपका स्वास्थ्य

खबर / वीडियो भेजें

हमारी सहायता करें

उपयोगी लेख

प्रायोजित विज्ञापन

विविध

News In English

वेब पर खोज करें

विशेष वीडियोज़

अनुवाद सेवाएँ

मनोरंजन

चुटकुले

सत्य कथाएँ

फोटो-गैलरी

घूमना-फिरना

प्रायोजित विज्ञापन


संवाद से सशक्तिकरण:
जोरदार तैयारियाँ अब पहुँची अंतिम चरण में

कांग्रेस भवन में आयोजित की गई महत्वपूर्ण बैठक, हुई गहन चर्चा

कांग्रेस भवन में हुई महत्वपूर्ण बैठक

राँची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस सशक्तिकरण अभियान को लेकर पार्टी की सक्रियता तेजी से बढ़ी है। इसी क्रम में अभियान नियंत्रण कक्ष के प्रभारी केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में राँची स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के साथ ही कई निर्णय भी लिए गए। इस अवसर पर 'संवाद' कार्यक्रम की सफलता को लेकर रणनीति भी बनाई गई।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की प्रवक्ता आभा सिन्हा ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि संगठन सशक्तिकरण अभियान के प्रभारी केशव महतो कमलेश ने बैठक के दौरान नियंत्रण कक्ष के मुख्य कार्यों की विस्तारपूर्वक चर्चा की। साथ ही उन्होंने 18 अप्रैल को प्रदेश के सभी जिलों में होने वाले 'संवाद' जिला स्तरीय कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिनिधि सम्मेलन के संबंध में जिलाध्यक्षों से जानकारी लेकर आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए।

आभा सिन्हा ने बताया कि इस कार्यक्रम के विस्तृत प्रतिवेदन के संकलन के लिए नियंत्रण कक्ष के सदस्यों को प्रमंडलवार उत्तरदायित्व भी सौंपा गया। इसके अंतर्गत नियंत्रक्ष के प्रभारी केशव महतो कमलेश को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, आभा सिन्हा को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, नेली नाथन को कोल्हान प्रमंडल, निरंजन पासवान को पलामू प्रमंडल और शाहबाज अहमद को संथाल प्रमंडल का उत्तरदायित्व दिया गया।

उन्होंने बताया कि प्रमंडल का दायित्व संभालने वाले सभी नेताओं को संबंधित प्रमंडल के जिलाध्यक्षों से कार्यक्रम की रूपरेखा और समस्त गतिविधियों की सूचना प्राप्त करने तथा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी को अवगत करवाने का निर्देश जारी किया गया है।

(अपडेटेड: 16 अप्रैल 2022, 19:36 IST)

(विशेष खबर ब्यूरो)

-::-Follow & Subscribe us on::-

Search The Web

You are Visitor No.:

web counter