महत्वपूर्ण लिंक

पिछले अंक (आर्काइव)

हमारी अभिव्यक्ति

आपकी अभिव्यक्ति

हमारी टीम

आपकी भागीदारी

आपकी समस्याएँ

आपका स्वास्थ्य

खबर / वीडियो भेजें

हमारी सहायता करें

उपयोगी लेख

प्रायोजित विज्ञापन

विविध

News In English

वेब पर खोज करें

विशेष वीडियोज़

अनुवाद सेवाएँ

मनोरंजन

चुटकुले

सत्य कथाएँ

फोटो-गैलरी

घूमना-फिरना

प्रायोजित विज्ञापन


रामनवमी सेवा शिविर:
विद्यापति स्मारक समिति करेगी राम भक्तों की सेवा

चना, गुड़ और शरबत से किया जाएगा राम भक्तों का स्वागत: जयंत झा

सरहुल के दौरान भी समिति ने की थी लोगों की सेवा

राँची: एक ओर जहाँ श्री रामनवमी महोत्सव 2022 को सफल बनाने के लिए हर मंडल और अखाड़े की तरफ से जोरदार तैयारियाँ की जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी विद्यापति स्मारक समिति इस शोभायात्रा में शामिल होने वाले राम भक्तों की सेवा और उनका स्वागत करने की तैयारी में जुट गई है। विद्यापति स्मारक समिति ने श्री रामनवमी शोभायात्रा के दौरान रामनवमी सेवा शिविर लगाकर चना, गुड़ और शरबत के साथ सभी राम भक्तों का स्वागत करने का निर्णय लिया है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए विद्यापति स्मारक समिति के संयुक्त सचिव जयंत झा ने बताया कि इस विषय को लेकर समिति के कार्यालय में समिति के अध्यक्ष लेखानंद झा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसी बैठक के दौरान सर्वसम्मति से रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान चना, गुड़ और शरबत के साथ सभी राम भक्तों का स्वागत करने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने कहा कि राँची के कचहरी चौक पर स्थित विद्यापति स्मारक समिति के कार्यालय के समक्ष 'रामनवमी सेवा शिविर' के नाम से लगाया जाने वाला यह सेवा शिविर 10 अप्रैल (रविवार) को दोपहर 3 बजे से संध्या 7 बजे तक चलेगा। इस शिविर में राँची से लोकसभा सांसद संजय सेठ एवं राँची नगर निगम के उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

जयंत झा ने बताया कि पिछले दिनों प्रकृति पर्व सरहुल के दौरान इसी प्रकार से विद्यापति स्मारक समिति के तत्वावधान में प्रकृति प्रेमियों का भी चना, गुड़ और शरबत के साथ स्वागत किया गया था। उक्त कार्यक्रम में भी उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने शिरकत की थी और समिति के अध्यक्ष लेखानंद झा तथा अन्य कार्यकर्ताओं के साथ लोगों के बीच चना, गुड़ और शरबत का वितरण किया था। प्रकृति प्रेमियों ने समिति के इस कार्य को काफी सराहा था।

उन्होंने बताया कि रामनवमी सेवा शिविर के आयोजन को लेकर आयोजित बैठक में समिति के अध्यक्ष लेखानंद झा, संयुक्त सचिव जयंत झा, डॉ. बच्चा राम झा, आलोक कुमार झा, विकास वर्मा, पवन कुमार झा, चितरंजन प्रसाद सिन्हा, भावेश चंद्रा, दिनेश अग्रवाल, कृतेश कुमार झा, खुरखुर मामा, ज्ञानदेव झा, अमरेंद्र मोहन झा, विद्याकांत झा,।दिलीप झा, रामनरेश सिंह, श्रीराम मिश्रा, निर्भयकांत झा, विश्व मोहन झा, दिनेश कुमार झा, श्याम किशोर चौबे, विनय चंद्र झा, अनिल काशी, अरविंद यादव, विनय झा, महाकाल रोहित चौरसिया, रंजीत लाल दास सहित समिति के कई अन्य सदस्य शामिल थे।

(अपडेटेड: 09 अप्रैल 2022, 11:16 IST)

(विशेष खबर ब्यूरो)

-::-Follow & Subscribe us on::-

Search The Web

You are Visitor No.:

web counter