हथियार चालन: महावीर मंडल ने किया पाँच अखाड़ों को पुरस्कृत
अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता में लगभग 25 अखाड़ों का प्रदर्शन
अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता में हिस्सा लेते प्रतिभागी
राँची: जैसे-जैसे राम नवमी का पर्व
निकट आता जा रहा है,
वैसे-वैसे इसकी तैयारियाँ जोर पकड़ने लगी हैं। इसी क्रम में श्री
महावीर मंडल बड़ा तालाब राँची के तत्वावधान में अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का
आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 25 अखाड़ों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी कला का
प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पश्चात शानदार प्रदर्शन करने वाले 5 अखाड़ों को
पुरस्कृत भी किया गया।
अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता की शुरुआत श्री महावीर मंडल के हीरालाल साहू एवं
राजीव रंजन मिश्रा ने दीप जलाकर की। इसके पश्चात विभिन्न अखाड़ों से आए प्रतिभागियों
ने अस्त्र-शस्त्र चलाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता ने लोगों के मन
में एक नया जोश भी भर दिया।
प्रतियोगिता संपन्न होने के पश्चात अच्छे
खेल का प्रदर्शन करने के लिए श्री महावीर मंडल बड़ा तालाब राँची के हीरालाल साहू एवं
राजीव रंजन मिश्रा ने श्री महावीर मंडल तुलसी नगर हरमू रोड, श्री महावीर मंडल बड़का
गड जगन्नाथपुर धुर्वा, श्री महावीर मंडल गाड़ीखाना भुइया टोली, श्री महावीर मंडल
नवयुवक समिति और श्री महावीर मंडल जगन्नाथपुर फ्रेंड्स क्लब को पुरस्कृत भी किया।
इस अवसर पर श्री महावीर मंडल राँची के अध्यक्ष अशोक पुरोहित, मंत्री कैलाश केसरी,
कार्यकारी अध्यक्ष राज किशोर एवं वरीय उपाध्यक्ष राहुल सिन्हा चंकी अतिथि के रूप
में उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में राम अनुज सिंह, रमेश केडिया, बंटी सिंह,
रमेश शर्मा, दीपू गाड़ी, विशाल मिश्रा सहित कई लोगों ने सराहनीय योगदान किया।
(अपडेटेड: 06 अप्रैल 2022, 17:50 IST)
(विशेष खबर ब्यूरो)
Search The Web