महत्वपूर्ण लिंक

पिछले अंक (आर्काइव)

हमारी अभिव्यक्ति

आपकी अभिव्यक्ति

हमारी टीम

आपकी भागीदारी

आपकी समस्याएँ

आपका स्वास्थ्य

खबर / वीडियो भेजें

हमारी सहायता करें

उपयोगी लेख

प्रायोजित विज्ञापन

विविध

News In English

वेब पर खोज करें

विशेष वीडियोज़

अनुवाद सेवाएँ

मनोरंजन

चुटकुले

सत्य कथाएँ

फोटो-गैलरी

घूमना-फिरना

प्रायोजित विज्ञापन


खतरनाक संकेत:
'बंगाल विधानसभा की घटना राज्यहित और देशहित में नहीं'

भाजपा विधायकों ने संसदीय मर्यादा को किया तार-तार: डॉ. मनोज कुमार

बंगाल विधानसभा की घटना पर राजद का हमला

राँची: पश्चिम बंगाल विधानसभा में विधायकों के बीच हुई मारपीट की घटना का प्रभाव झारखंड में भी देखने को मिल रहा है। इसे लेकर राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएँ सामने आ रही हैं। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल ने इस घटना को अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक बताते हुए कहा है कि इससे संसदीय मर्यादाएँ पूरी तरह से तार-तार हो चुकी हैं। यह घटना स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

'विशेष खबर' के साथ हुई बातचीत के दौरान झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार ने उक्त घटना की निंदा की और कहा कि यह घटना न केवल अशोभनीय है, बल्कि इससे हमारे लोकतंत्र पर भी प्रश्न उठ सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा के विधायकों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि भाजपा विधायकों द्वारा की गई मारपीट भाजपा के अति उत्साह का परिणाम है। कुछ राज्यों में भाजपा को मिली जीत के कारण भाजपा नेता इतने अधिक उत्साहित और मदहोश हो गए हैं कि उन्हें यह समझ ही नहीं आ रहा कि वे क्या कर रहे हैं। इसी से भाजपा और भाजपा नेताओं की मानसिकता परिलक्षित हो जाती है।

डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि जनता द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधियों की ओर से इस तरह की घटना को अंजाम देना राज्यहित और देशहित के लिए खतरनाक है। यह हमारे देश के स्वस्थ लोकतंत्र के लिए भी एक खतरनाक संकेत साबित हो सकता है। उन्होंने इस घटना की उच्चस्तरीय जाँच करवाने के साथ ही दोषियों के विरुद्ध न्याय संगत कार्रवाई करने की माँग भी की।

(अपडेटेड: 29 मार्च 2022, 15:02 IST)

(विशेष खबर ब्यूरो)

-::-Follow & Subscribe us on::-

Search The Web

You are Visitor No.:

web counter