नृत्य-नाटिका: रामनवमी के दौरान यह संगठन समाज को देगा महत्वपूर्ण संदेश
युवा श्रीराम सेना राँची महानगर रामनवमी पूजा उत्सव की बैठक में फैसला
रामनवमी को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक
राँची:
युवा श्रीराम सेना राँची महानगर रामनवमी पूजा उत्सव की महत्वपूर्ण बैठक में कई
निर्णय लिए गए। समाजसेवी राधे सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक के दौरान युवा
श्रीराम सेना राँची महानगर द्वारा रामनवमी शोभायात्रा भव्य तरीके से निकालने के लिए
गहन विचार-विमर्श किया गया। साथ ही रामनवमी शोभायात्रा के दौरान नृत्य-नाटिका का
मंचन करके समाज में एक सकारात्मक संदेश देने का निर्णय भी लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए राधे सिन्हा ने कहा कि रामनवमी शोभायात्रा के दौरान
नृत्य-नाटिका के माध्यम से समाज को अच्छा संदेश दिया जाएगा। इसके लिए पूरी टीम
एकजुट है। उन्होंने कहा कि युवा श्रीराम सेना की ओर से समाज को एक सही दिशा देने का
प्रयास किया जाता रहा है।
इस अवसर पर संगठन की नई कमिटी का गठन कर सभी को पदभार भी सौंपा गया। बैठक में सर्वसम्मति से राधे सिन्हा को केंद्रीय अध्यक्ष, ऋषभ कुमार सोनी को पूजा समिति का अध्यक्ष, अनिल कुमार गुप्ता को संयोजक, मनीष केशरी को कोषाध्यक्ष, विशाल कुमार, निखिल राम, अंकित कुमार, आलोक कुमार, आयुष कुमार एवं विकास कुमार सिंह को उपाध्यक्ष तथा बिट्टू विश्वास को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया।
(अपडेटेड: 28 मार्च 2022, 11:58 IST)
(विशेष खबर ब्यूरो)
Search The Web