मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा द्वारा हरमू रोड गौशाला में ग्यारस के उपलक्ष्य में गौ सेवा करवाई गई
Ranchi News : मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा (Samarpan Shakha) द्वारा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया की अध्यक्षता में हर एकादशी निरंतर गौ सेवा की जा रही है। जिसमें आज ग्यारस के शुभ अवसर पर यह सेवा की गई।
ये सेवा रीता जिंदल के द्वारा करवाई गई। उन्होंने कहा गौ माता की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है।
आज की सेवा में गौ माता को गुड़, चोकर, खीरा, गाजर, मूली और हरी सब्जियां खिलायी गईं। गौ सेवा प्रभारी आशा संथोलिया एवं संयोजिका डॉली बंसल ने गौ सेवा की सारी तैयारियां सुचारू रूप से कीं।
कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष विनिता सिंघानिया, शुभा अग्रवाल, आशा संथोलिया, डॉली बंसल, पायल जैन, कविता जालान, चंद्रकला मौजूद थीं।
-विशेष खबर ब्यूरो
कम खर्च में अपनी खूबसूरत वेबसाइट बनवाएं। यहां क्लिक करें।
More Stories
झारखंड राजद ने शहीद शेख भिखारी के साथ-साथ इन्हें भी दी श्रद्धांजलि, डाला जीवन पर प्रकाश
नववर्ष पर गुरु नानक सत्संग सभा ने कीर्तनों के साथ सजाया विशेष दीवान, गुरु वाणी पर डाला गया प्रकाश
रांची की नेहा पटवारी को मिला मारवाड़ी युवा मंच का सर्वोच्च नवरत्न पुरस्कार