April 10, 2025

VisheshKhabar.Com

विशेष खबर – रखे सबपर नजर!

खौफनाक : प्रेमी ने दूसरी लड़की के चक्कर में अपनी प्रेमिका के कर डाले इतने टुकड़े

खौफनाक : प्रेमी ने दूसरी लड़की के चक्कर में अपनी प्रेमिका के कर डाले इतने टुकड़े, हत्या से पहले किया ये घिनौना काम

Khunti News : खूंटी जिले में एक खौफनाक घटना (Horrifying News) सामने आई है। यहां एक प्रेमी ने केवल इस कारण अपनी प्रेमिका की हत्या कर उसके 50 टुकड़े कर दिए क्योंकि वह अपने प्रेमी को दूसरी लड़की के चक्कर से बाहर निकालना चाहती थी। मामले का खुलासा तब हुआ, जब उसके शव के टुकड़े को कुत्ते खा रहे थे।

खूंटी जिले में घटी इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पहले तो आरोपी ने हत्या के आरोपों से इन्कार किया, लेकिन कड़ाई से पूछने पर उसने सारा सच उगल दिया। पुलिस ने हत्या में उपयोग किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया है।

Horrifying News In Khunti

मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम
मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम

मामले का खुलासा तब हुआ, जब कुत्ता लड़की की शव के टुकड़े को खा रहा था। गांववालों ने जब देखा, तो पुलिस को इसकी सूचना दी। उसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। प्रेमी ने यह हत्या इसलिए की क्योंकि वह दूसरी लड़की से उसके संबंध का विरोध कर रही थी।

पुलिस के अनुसार प्रेमी ने हत्या से पहले लड़की के साथ शारीरिक संबंध भी बनाया था। उसके बाद उसी के दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद उसने शव के 50 टुकड़े किए और घर से आधा किलोमीटर दूर जंगल में जाकर फेंक दिया। पुलिस को अब तक शव के सभी टुकड़े नहीं मिले हैं। फिलहाल लड़की का सिर, दो हाथ की हड्डी और बाल मिले हैं।

Horrifying News Jharkhand

घटना खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के भगवान पांज टोंगरी की बताई जा रही है। पुलिस को यहां 24 नवंबर (रविवार) को लड़की के शरीर के कुछ टुकड़े, उसका फटा हुआ आधार कार्ड और बैंक पासबुक मिला था। इसके बाद लड़की पहचान की गई।

पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ शुरू की, तो लड़की के प्रेमी के बारे में पता चला। पुलिस ने 26 नवंबर को प्रेमी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर पूरी घटना बताई। आरोपी प्रेमी नरेश भेंगरा ने पुलिस के समक्ष खौफनाक घटना को विस्तार से जानकारी दी।

Horrifying News Story

पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि वह प्रेमिका गांगी के अलावा एक दूसरी लड़की के संपर्क में भी आ गया था। जब प्रेमिका (मृतका) को यह जानकारी मिली, तो वो युवक के पास आई। उसने दूसरी लड़की के साथ प्रेमी के संबंध का विरोध करना शुरू कर दिया।

प्रेमिका ने आरोपी से कहा कि जब तुम दूसरी लड़की के साथ संबंध में रह रहे हो, तो मुझे मेरे गांव मालगो पहुंचा दो। साथ ही जो पैसे मैंने तुम्हें दिए हैं, उसे लौटा दो। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया और आरोपी ने प्रेमिका की हत्या कर दी।

Horrifying News In India

एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नरेश भेंगरा बेंगलुरु में मुर्गा काटने का काम करता था, इसलिए उसे शव के टुकड़े करने में कोई झिझक नहीं हुई। मृतका की शिनाख्त लापुंग के मालगो जतरा टोली निवासी गांगी कुमारी (24) के रूप में हुई थी।

पुलिस के अनुसार गांगी और नरेश भेंगरा एक साथ लिव इन में रह रहे थे। नरेश का ननिहाल युवती के गांव में था। ननिहाल आने-जाने के दौरान गांगी और नरेश में प्रेम हो गया। डेढ़ साल साथ रहने के बाद गांगी काम करने के लिए तमिलनाडु के त्रिपुर चली गई और नरेश बेंगलुरु में काम करने लगा। उसी दौरान नरेश का प्रेम संबंध एक अन्य युवती के साथ हो गया। दोनों का एक बेटा भी है।

Horrifying News Story Jharkhand

पुलिस ने बताया कि जब गांगी को मामले की जानकारी मिली, तो वह बेंगलुरु आ गई। 6 नवंबर को नरेश हटिया स्टेशन पहुंचा। उसके साथ गांगी भी थी। वहां से 8 नवंबर की शाम गांगी को लेकर जोजोदाग के लिए निकला। लेकिन गांगी को वह गांव के पास ही भगवान पांज टोंगरी पर ले गया और वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।

एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी के अनुसार गांगी ने उससे अपने पैसे वापस मांगे, तो दोनों में झगड़ा हो गया। इसके बाद नरेश ने गांगी के दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया और शरीर के टुकड़े कर आधा किलोमीटर दूर जंगल में फेंक दिया। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से युवती की हत्या में प्रयुक्त खून लगी कुल्हाड़ी और हंसुए को बरामद कर लिया गया है।

-विशेष खबर ब्यूरो


हमारा सहयोग करें:

आपके प्रिय संस्थान ‘विशेष खबर’ को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आपकी ओर से आर्थिक सहयोग की अत्यंत आवश्यकता है।

Support PhonePe Vishesh Khabar

Mobile No: 8709191090
UPI ID: 8709191090@ybl

कृपया ऊपर दिए गए विवरण का उपयोग करके हमें आर्थिक सहयोग करें।

धन्यवाद।


कम खर्च में अपनी खूबसूरत वेबसाइट बनवाएं। यहां क्लिक करें।