April 10, 2025

VisheshKhabar.Com

विशेष खबर – रखे सबपर नजर!

Dr. Manmohan Singh Death : पार्थिव शरीर विशेष एंबुलेंस से पहुंचा आवास

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर विशेष एंबुलेंस से पहुंचा आवास, शनिवार को होगा अंतिम संस्कार

Dr. Manmohan Singh Death News : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद से ही देश भर में शोक का माहौल देखा जा रहा है। केंद्र सरकार की ओर से उनके निधन पर 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री के पार्थिव शरीर को आधी रात के बाद विशेष एंबुलेंस में अस्पताल से उनके आवास ले जाया गया।

बता दें कि दो बार प्रधानमंत्री रह चुके और 1991 के ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों के प्रणेता डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में गुरुवार को निधन हो गया था। उन्होंने दिल्ली के एम्स में रात 9:51 बजे अंतिम सांस ली। उन्हें गुरुवार को ही गंभीर हालत में रात लगभग 8 बजे के आसपास एम्स में भर्ती करवाया गया था।

Manmohan Singh Death News In Hindi

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उनका पूरे राजकीय सम्मान के साथ शनिवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इस बीच डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की जानकारी मिलने के बाद उनकी बेटी अमेरिका से दिल्ली लौट रही हैं। पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के बाद कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार साहित अगले 7 दिनों के अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। पार्टी के कार्यक्रम 3 जनवरी, 2025 से दोबारा शुरू होंगे।

Manmohan Singh Death In Delhi

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर भारत सरकार ने 7 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक सरकारी प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज झुके रहेंगे। विभिन्न राज्य सरकारों ने भी ऐसी ही घोषणा की है।

इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के दिन सभी हाई कमिश्नर और दूतावास में राष्ट्रध्वज आधा झुका रहेगा। बता दें कि राष्ट्रपति भवन में भी राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया गया है।

-विशेष खबर ब्यूरो


हमारा सहयोग करें:

आपके प्रिय संस्थान ‘विशेष खबर’ को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आपकी ओर से आर्थिक सहयोग की अत्यंत आवश्यकता है।

Support PayTM Vishesh Khabar

Mobile No: 9718126969
UPI ID: 9718126969@ptyes

कृपया ऊपर दिए गए विवरण का उपयोग करके हमें आर्थिक सहयोग करें।

धन्यवाद।


कम खर्च में अपनी खूबसूरत वेबसाइट बनवाएं। यहां क्लिक करें।