April 10, 2025

VisheshKhabar.Com

विशेष खबर – रखे सबपर नजर!

Blackmail : महिला को शादी का झांसा देकर जाल में फंसाया, किया गंदा काम!

Blackmail : महिला को शादी का झांसा देकर जाल में फंसाया, किया गंदा काम! मामला दर्ज होते ही हुआ फरार

Delhi News : पूर्वी दिल्ली से एक महिला को शादी का झांसा देने, उसके साथ दुष्कर्म करने और उसे ब्लैकमेल (Blackmail) करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले महिला के साथ एक-दो बार नहीं, बल्कि कई बार दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी गंदी फोटो खींचने के साथ ही अश्लील वीडियो भी बना ली। अब वह पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा है। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके का है, जहां एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने पहचान होने के बाद उसे अपने जाल में फंसाया। बाद में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने फोटो खींचने के अलावा उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली।

Blackmail Cases In Delhi

पुलिस के अनुसार 37 वर्षीय पीड़िता मंडावली क्षेत्र में अकेली रहती है। वह लक्ष्मी नगर इलाके में कपड़ों के एक शोरूम में नौकरी करती है। उसका अपने पति के साथ विवाद के कारण चल रहा है तलाक का केस भी चल रहा है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि काम के दौरान ही आरोपी युवक से उसकी मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे पहचान बढ़ी, जो दोस्ती में बदल गई। इसी बीच आरोपी ने पीड़िता के साथ प्यार और शादी करने की बात भी शुरू कर दी।

Blackmail Case With Woman

इसी दौरान आरोपी बहाने से पीड़िता को अपने कमरे पर ले गया। वहां उसने नशीला पदार्थ खिलाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसने मोबाइल से पीड़िता की अश्लील फोटो खींची और वीडियो भी बना ली। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने पीड़िता को वीडियो दिखाई।

पीड़िता ने आरोपी से फोटो और वीडियो डिलीट करने को कहा, लेकिन वह नहीं माना। आरोपी इन्हें डिलीट करने के बहाने पीड़िता को बार-बार अपने पास बुलाता रहा। फिर इनको सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता रहा।

Blackmail Cases In India

पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसे फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई माह तक उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर वह फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था।

पीड़िता ने जब भी आरोपी से शादी की बात की, तो वह बात को टाल देता था। दबाव बनाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। रोज-रोज की धमकी से परेशान होकर पीड़िता ने मंडावली थाने को मामले की सूचना दी। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी अपने कमरे से फरार हो गया। पुलिस उसे खोजने में जुटी है।

-विशेष खबर ब्यूरो


कम खर्च में अपनी खूबसूरत वेबसाइट बनवाएं। यहां क्लिक करें।