April 11, 2025

VisheshKhabar.Com

विशेष खबर – रखे सबपर नजर!

दुखद : Crime Patrol से मशहूर हुए अभिनेता नितिन चौहान का अचानक हुआ निधन!

दुखद : ‘क्राइम पैट्रोल’ से मशहूर हुए अभिनेता नितिन चौहान का अचानक हुआ निधन! आत्महत्या करने की अटकलें

Mumbai News : मशहूर टीवी शो ‘क्राइम पैट्रोल’ (Crime Patrol) से लोकप्रियता की सीढ़ियां चढ़ने वाले अभिनेता नितिन चौहान का अचानक निधन हो गया है। उनके निधन की खबरें मिलते ही उनके चाहने वालों में मायूसी छा गई है। उनके निधन की खबर मिलने के बाद उनके पिता मुंबई पहुंच गए हैं और वे उनका पार्थिव शरीर अलीगढ़ ले जाएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार महशूर टीवी अभिनेता नितिन चौहान का गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया। दिवंगत अभिनेता नितिन केवल 35 साल के थे। नितिन ने कई टीवी शो में शानदार अभिनय किया था। नितिन के अचानक निधन की खबर मिलने से उनके सभी चाहने वाले दुखी हैं। नितिन के पूर्व सह-कलाकार ने कथित तौर पर उनकी आत्महत्या की जानकारी दी है।

Crime Patrol Actor Nitin Chauhan

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अभिनेता नितिन चौहान ने आत्महत्या की है या उनके निधन के पीछे कोई और कारण है। लेकिन उनके एक पूर्व सह-कलाकार की पोस्ट के अनुसार उन्होंने आत्महत्या की है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

रियलिटी शो ‘दादागिरी 2’ के विजेता और मशहूर हुए टीवी एक्टर नितिन चौहान सिर्फ 35 साल के थे। वे उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के रहने वाले थे। नितिन ने ‘दादागिरी 2’ शो के अलावा ‘स्पिलट्सविला’ का सीजन 5 भी जीता था।

Crime Patrol Serial Actor

अभिनेता नितिन चौहान ने ‘दादगिरी 2’ रियलिटी शो जीतकर काफी पहचान बनाई थी। इसके अलावा, उन्होंने दर्शकों के बीच में अपने अभिनय के द्वारा अपनी खास जगह बनाई थी। नितिन ने ‘जिंदगी डॉट कॉम’, ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘फ्रेंड्स’ जैसे टीवी शो में भी काम किया था। ‘क्राइम पेट्रोल’ से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी।

नितिन ने आखिरी बार 2022 में सब टीवी के ‘तेरा यार हूं मैं’ शो में दिखे थे। इस टीवी सीरियल के उनके सह-कलाकार सुदीप साहिर और सायंतनी घोष ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की है, लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास और कोई जानकारी नहीं है। वहीं उनकी एक पूर्व सह-कलाकार विभूति ठाकुर की पोस्ट के मुताबिक नितिन ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है।

इस बीच उनके पिता उनकी मौत की खबर मिलने के बाद मुंबई पहुंच गए हैं और उनका पार्थिव शरीर को अलीगढ़ वापस ले जाएंगे। फिलहाल, इस पर पुलिस की तरफ से अभी तक कोई भी बयान सामने नहीं आया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

-विशेष खबर ब्यूरो


हमारा सहयोग करें:

आपके प्रिय संस्थान ‘विशेष खबर’ को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आपकी ओर से आर्थिक सहयोग की अत्यंत आवश्यकता है।

Support PhonePe Vishesh Khabar

Mobile No: 8709191090
UPI ID: 8709191090@ybl

कृपया ऊपर दिए गए विवरण का उपयोग करके हमें आर्थिक सहयोग करें।

धन्यवाद।


कम खर्च में अपनी खूबसूरत वेबसाइट बनवाएं। यहां क्लिक करें।